दरिंदे पिता ने दुधमुंही बच्ची को मारकर खेत में फेंका, शव को खाने लगे कुत्ते

मेरठ। मेरठ में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात देखने को मिली। यहां इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद दरिंदे पिता ने अपनी 7 माह की दुधमुंही बच्ची को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Father Killed his 7 month old child in Meerut

हत्या के बाद आरोपी पिता ने बच्ची का शव छिपाने के लिए खेत में फेंक दिया। जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो वहां मृत बच्ची के शरीर को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कृष्ण उर्फ किशन और पत्नी रानी पिछले डेढ़ साल से सैनी गांव में किराए पर रह रहे थे। पिछले तीन दिन से दंपति के बीच इसलिए विवाद था, क्योंकि रानी गांव के घरों में कामकाज करना चाहती थी लेकिन कृष्ण इसके लिए मना करता था। इसी बात को लेकर आज फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद रानी घर से कहीं चली गई।

Father Killed his 7 month old child in Meerut

उसके पीछे कृष्ण ने अपनी 7 माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बच्ची के शव खेत में फेंककर फरार हो गया। घटना के बाद पत्नी रानी ने आरोपी पति कृष्ण के खिलाफ इंचौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+