बरेली: 1 लाख में पिता ने किया मासूम का सौदा, ऐसे हुआ खुलासा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में खराब आर्थिक स्थिति से तंग आकर एक पिता ने अपनी मासूम बेटी का सौदा कर दिया। इतना ही नहीं पिता ने मासूम के अपहरण की कहानी भी रची और पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज कर दी। बरेली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मासूम बच्ची के पिता और उसके दोस्तों को गिरफ्तर कर लिया है।

Father did kidnap his daughter in Bareilly

एसएसपी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि गुरूवार की रात बच्ची के पिता अफरोज ने अपनी बेटी इकरा के अपहरण का प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बच्ची को सकुशल प्राप्ति के लिए पांच टीमे लगाई गई थी। करीब 3 बजे बच्ची को शहदाना वली की मजार से सकुशल बरामद कर लिया गया। एसएसपी ने अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि मासूम बच्ची के पिता ने खुद अपनी 11 माह की बच्ची का अपहरण किया था। इतना ही नहीं अफरोज ने अपने दोस्त सरफराज उर्फ सीटू को मासूम बच्ची का सौद एक लाख रुपये में किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Father did kidnap his daughter in Bareilly

एक लाख रुपये में किया था सौदा
अफरोज ने बच्ची देने के बदले में सिंटू से एक लाख रुपये मांगे थे। सिंटू ने अफरोज से कहा था कि अगर बच्चे के मिलने में कुछ खर्चा होगा तो वो वह भी करने को तैयार है। वह कोई भी रकम देने को तैयार था।

आर्थिक स्थिति नहीं थी अच्छी
एसएसपी जोगेन्दर ने बताया कि अफरोज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अफरोज की दो बेटियां है। अफरोज अपनी बेटियों का लालन-पालन सही तरह से नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते वह बेहद तनाव में था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को बिन बताये अपने दोस्त सरफराज को अपनी बेटी देने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+