पिता ने तोड़ी पुरानी परंपरा, बेटी को दूल्‍हे के जैसे तैयार करवा कर निकाली बारात, हो रही तारीफ

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा ने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी बेटी की शादी में उसे दुल्‍हन नहीं दूल्‍हे की तरह तैयार करवाया और उसके सिर पर सेहरा बांधकर उसकी बारात निकाली।

SHAADI

यूपी के मुरादाबाद के एक पिता की भी जमकर तारीफ हो रही है। वजह है कि उन्‍होंने अपनी बेटी की शादी में पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बेटी को उसकी शादी के दिन दुल्‍हन नहीं दूल्‍हा बनाकर उसकी बारात निकाली है। इसके पीछे जो उनका मकसद था उसे जानकर लोग इस पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 बेटी को दूल्‍हा बनाकर उसे घोड़ी पर बैठकार बारात निकाली

बेटी को दूल्‍हा बनाकर उसे घोड़ी पर बैठकार बारात निकाली

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा शहर के राम गंगा विहार मोहल्ले की हिमगिरी कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी की शादी बुधवार को थी और पिता ने बेटी को दूल्‍हा बनाकर उसे घोड़ी पर बैठकार बारात निकालने का निर्णय लिया।

बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर घोड़ी पर निकाली बारात

बेटे के सिर पर सेहरा सजाकर घोड़ी पर निकाली बारात

पिता ने अपनी बेटी को एक घोड़े की सवारी कराकर उसकी बारात निकालीजिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। पिता का दावा है कि उन्होंने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐसा किया। ऐसा करने में उन्हें पूरे परिवार का सहयोग मिला है।

घोड़ी पर सवार होकर मंदिर गई श्‍वेता

घोड़ी पर सवार होकर मंदिर गई श्‍वेता

पुत्री श्वेता ने अपनी"बारात" में दूल्हे के कपड़े पहने और "सेहरा" पहने हुए दूल्‍हे की बारात की तरह पूजा करने के लिए मंदिर गई। शादी से ठीक एक दिन पहले बेटी की बारात देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि यह परंपरागत रूप से लड़कों की शादी में होता है।

पिता ने कहा इस पहल से लोगों की सोच बदलेगी

पिता ने कहा इस पहल से लोगों की सोच बदलेगी

बेटी की बारात निकली तो पड़ोसी भी तस्वीरें लेने लगे। वहीं लड़की के पिता राजेश शर्मा का दावा है कि जो लोग बेटा-बेटी में भेदभाव करते हैं, इससे उनकी मानसिकता बदलेगी। उन्‍होंने कहा लोग अपने बेटे के जन्म का जश्न मनाते हैं, लेकिन बेटी के जन्म पर नहीं, बेटे के पैदा होने पर खुश होते हैं। 27 साल पहले, मैंने जश्न नहीं मनाया था, लेकिन अब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ है। लड़कियों को भी समान अधिकार होने चाहिए।'इससे ​​समाज निःसंदेह प्रेरित होगा और इससे बेटियों को एक ऐसी दुनिया में रहने का मौका भी मिलेगा जहां उनके साथ समान व्यवहार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+