VIDEO: जब बहू घर आई तो बाप की दी जमीन बन गई बेटियों की आफत
होरीलाल को इतना गुस्सा आ गया कि उसने घर में रखे बांके से अपनी दोनों बेटियों पर प्रहार कर डाला।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक मामला सामने आया जिसमें महज चंद गज जमीन की खातिर एक सिरफिरे बाप ने अपनी दो बेटियों को बांके से खांद डाला और फरार हो गया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मामला थाना सांडी के ज्ञानपुरवा इलाके का है जहां के रहने वाले होरीलाल ने अपनी दो बेटियों रिंकी और पिंकी की शादी हो जाने के बाद उन्हें कुछ जमीन रहने के लिए दी थी जिस पर दोनों ने अपना-अपना आशियाना बना लिया और उसी में रहने लगी लेकिन होरीलाल के लड़के बिंदु की शादी होने के बाद जब बहू घर आई तो उसे बाप की बेटियों को दी गई जमीन रास ना आई जिसके चलते आए दिन विवाद होता रहता था और होरीलाल अपनी बेटियों से उसकी जमीन छोड़ देने की बात कहता था।
चूंकि उस जमीन पर मकान बन चुका था लिहाजा उसको छोड़ पाना उन बेटियों के लिए आसान न था और इसी विवाद को लेकर मंगलवार को जब पिता और बेटियों के बीच बातचीत होने लगी तो होरीलाल को इतना गुस्सा आ गया कि उसने घर में रखे बांके से अपनी दोनों बेटियों पर प्रहार कर डाला। जिसमें एक बांका रिंकी के सर पर लगा और दूसरा बांका पिंकी की छाती पर जा लगा बेटियों को लहूलुहान देखकर आनन-फानन में पिता होरीलाल तो फरार हो गया लेकिन इलाके के लोगों ने दोनों ही बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है फिलहाल पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications