रास्ते में हुई लड़ाई तो किनारे लगाकर जला दी बाइक, फिर बस में बैठकर चले गए पति-पत्नी

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद विवाद यहां तक बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर बीच सड़क पर बाइक रोक उसकी टंकी का ढक्कन खोलकर उसमे माचिस की तीली डाल दी। जिसके बाद धूं-धूं कर जल गई । इस हाई वोल्टेज ड्रामा को कवर करने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाया और लोग तमाशबीन बने देखते रहे।

farrukhabad husband burn his bike after fighting with his wife

थाना क्षेत्र के सरकारी आलू मिल के निकट एक बाइक बजाज सीटी 100 से दो महिला पुरुष फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे थे। दोनों आपस मे किसी बात को लेकर चलती बाइक पर झगड़ रहे थे। तभी महिला का अपने पति से विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया। जिससे पति आक्रोशित हो गया और चिल्लाते हुए उसने बाइक को रोका उसके बाद सड़क से उतारकर उसने सौरभ कटियार के खेत में बाइक खड़ी कर दी और उसकी पेट्रोल टंकी खोलकर उसमे माचिस की जलती हुई तीली डाल दी। देखते ही देखते बाइक जलने लगी। कुछ देर में ही बाइक जलकर राख हो गई। जब वह दोनों चले गए तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर मौजूद युवक ने बताया की वह छिबरामऊ विशुनगढ़ का निवासी बताया। वहीं महिला ने बताया की वह सरकारी अध्यापिका है। उसका मायका कन्नौज के तिर्वा में है। लेकिन दोनों ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। जब लोगों ने बार-बार नाम पूछा तो वह दोनों नाराज होने लगे थे। दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बता रहे थे। आक्रोशित युवक बोला कोई प्यार मत करना। उस युवक की यह बात एक पुराने फिल्मी गाने से कम नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक में आग लगाने के बाद दोनों बस में बैठकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+