बाढ़ में डूबा यूपी का ये जिला, स्कूल कॉलेज बंद, घरों में नहीं बचा खाने को राशन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में गंगापार में नदियों के बढ़े जलस्तर से जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। दर्जनों गांवों में गंगा और रामगंगा नदी का पानी घुस गया है। बदायूं फर्रुखाबाद रोड पर गंगा नदी का पानी चित्रकूट गांव के सामने से चलने लगा है। इससे यहां भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण बढ़ते जलस्तर को लेकर परेशान हो रहे हैं।

बदायूं मार्ग से पश्चिमी क्षेत्र के सभी गांवों को बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं पूर्वी क्षेत्र में गंगा व रामगंगा ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ से पीड़ित जिस गांव में राहत साम्रगी पहुंची है लोग पागलों की तरह वहीं पहुंच जाते हैं। क्योंकि बहुत से गांव वाले ऐसे है जो रोज कमाते रोज खाते हैं। लेकिन जब चारों तरफ पानी ही पानी है तो खेतों में मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पिछले दो दिनों से पानी लगातार बढ़ रहा है। गांव इमादपुर सोमबन्सी में बाढ़ के पानी का इतना तेज बहाव है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है फिर भी लोग अपने घरों तक जाने के अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
जोगराजपुर गांव में भी पानी अंदर भरा हुआ है। खाने-पीने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। कोई छत पर खाना पका रहा है तो कोई सुरक्षित स्थान को तलाश रहा है। कुतलूपुर रोड पर पानी बह लगा है। ईमादपुर, नगरिया जवाहर में भी पानी पहुंच गया है। वहीं अर्जुनपुर के निकट खुटिया को जाने वाली सड़क पर भी पानी बह लगा है। इससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा, रामगंगा का पानी ग्रामीणों में बेचैनी पैदा किए हुए है। कहीं नाव से लोग निकल रहे हैं तो कहीं ऐसे ही जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications