दीवार का विवाद और रिश्तों का खून, सगे भाई ने दी बड़े भाई को बेरहम मौत!
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की गई। जब तक परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे, उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी ने इस मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का आरोप मृतक के भाई और उसकी पत्नी पर लगा है।

क्या है मामला
थाना क्षेत्र के ग्राम कोलासोता हरपालपुर निवासी 42 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामबक्श के परिवारी चाचा रामबरन पुत्र गंगाराम अपने घर की दीवार बना रहे थे। राजकुमार के पुत्र सुमित ने बताया कि रामबरन की दीवार उसकी जगह में बन रही थी जिस पर पिता राजकुमार ने आपत्ति की थी। इसके बाद परिवार में गाली-गलौज शुरू हो गया। धीरे-धीरे मुंह की लड़ाई लाठी डंडों तक पहुंच गई। रामबरन ने उसके पिता राजकुमार के साथ लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक की पत्नी रामदेवी ने पुलिस को आरोपी रामबरन व उसकी पत्नी गुड्डी देवी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications