फर्रुखाबाद: रिटायर्ड फौजी के कमरे में रखे भूसे के अंदर मिली लापता बच्ची की लाश, वीडियो
uttar pradesh news, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के कायमगंज में लापता 5 साल की बच्ची एक रिटायर्ड फौजी के घर से मृत अवस्था में बरामद हुई है। बीते दिन वह खेलते वक्त गायब हो गई थी। उसकी चप्पलें ही मिल सकी थीं। मगर, आज जैसे ही लोगों को उसका शव मिलने की भनक लगी तो इलाके में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता दौड़े चले आए।

घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला विधि की है। यहां प्रदीप पाल की पांच वर्षीय पुत्री बीते शुक्रवार को दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक खेलते हुए गायब हो गयी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद बालिका के पिता प्रदीप पाल ने कोतवली में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। उसका पता नहीं चल पा रहा था। तभी आज शाम उसकी चप्पल गांव के ही पूर्व सैनिक राम सुरेश पुत्र उत्तम सिंह के खाली पड़े मकान के बाहर पड़ी मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी गयी। मौके पर बालिका के पिता प्रदीप पाल व माँ पूजा आदि आ गए।

माता-पिता के अलावा कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी पहुंचे तो पाया कि बच्ची का शव पूर्व सैनिक के खाली पड़े कमरे में भूसे में दबा हुआ था। उसकी गर्दन में उसकी ही टीशर्ट पड़ी बंधी हुई थी। जिससे यह साफ हो गया की बालिका की हत्या गला घोंटकर की गई थी। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जाहिर की जा रही है। सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ राजवीर सिंह,एसडीएम अनिल कुमार,डॉग स्कोट आदि मौके पर आ गयी। पुलिस ने जाँच-पड़ताल तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications