राकेश टिकैत का दावा- मोदी सरकार के हाथ में कुछ नहीं, व्यापारियों के इशारे पर हो रहा काम

बागपत: देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के आंदोलन को शनिवार को 93 दिन हो गए। किसान कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर जुटे हुए हैं। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार को जमकर घेरने का काम कर रही है, लेकिन मोदी सरकार इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम बता रही है। इन सब के बीच एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। किसान नेता देशभर में किसानों को एकजुट करने के लिए किसान महापंचायत कर रहे हैं।

Recommended Video

    Kisan Andolan: Rakesh Tikait बोले, कानून बनने से पहले व्यापारियों ने बना लिए गोदाम | वनइंडिया हिंदी
    rakesh

    बागपत में बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार के हाथ में कुछ नहीं है, व्यापारी उन्हें जो कह रहे हैं सरकार वही कर रही है। सरकार ने कानून लागू करने से पहले गोदाम बनवा दिए, बाद में जाकर तीनों कानून बनाए हैं। वो दिन दूर नहीं जब जनता इन गोदामों को तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह मंडी कानून लेकर आये थे, जिसको सर छोटूराम राम ने पंजाब में लागू करवाया। जिसकी वजह से आज पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है।

    वहीं किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन ये आंदोलन कमजोर हुआ, समझो उस दिन किसानों की कमर टूट जाएगी। ये आंदोलन 70 साल से घाटे की खेती कर रहे किसानों के हक की लड़ाई है। किसान आज अपनी फसल का दाम नहीं ले पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज ये किसानों का आंदोलन नहीं होता तो सरकार ने गन्ने की कीमत बढ़ाने की जगह घटा देती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+