ईद मनाने दरगाह पर गया था परिवार, घर आई तीन की लाश

शाहजहांपुर। ईद की खुशियां पल भर में मातम मे बदल गई जब एक परिवार टैंपो से दरगाह से अपने घर लौट रहा था। सामने से मौत बनकर आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो मे टक्कर मार दी जिसमें एक तीन साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर एक बच्ची को बरेली रेफर कर दिया है। वहीं दो घायलों को निजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राईवर मौके से फरार हो गया।

ईद मनाने दरगाह पर गया था परिवार, घर आई तीन की लाश

यह हादसा शनिवार तड़के कांट थाना क्षेत्र के जमौर के स्टेट हाईवे पर हुआ। मोहल्ला रावतपुर निवासी 52 वर्षीय नन्हा अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे। नन्हा कपड़े की फेरी करते है। आज ईद की वजह से ये सभी बाराबंकी देवा शरीफ दरगाह पर गए थे। वहां से लौटते वक्त नन्हा, उनकी पत्नी नजीरन, आठ साल की पोती सनाया, एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ मे 32 वर्षीय गुड़िया, 6 साल का शमशाद और 45 वर्षीय रानी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिनको रेफर कर दिया गया है।

ईद मनाने दरगाह पर गया था परिवार, घर आई तीन की लाश

मृतक बच्ची सनाया के मामा नजीर ने बताया कि ये सभी बाराबंकी मे रहते है। कल सभी लोग दरगाह पर गए थे। सभी लोग बस से शाहजहांपुर आकर बरेली मोड़ पर उतर गए थे। यहां से सबने टैंपो किया और उससे अपने घर जा रहे थे। तभी ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया। वहीं डाक्टर अनुराग ने बताया कि मृत अवस्था मे तीन लोग आए थे और तीन लोग गंभीर घायल थे। सबका एक्सीडेंट हुआ था। घायलों को रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+