भाई ने घर से किया बेदखल, प्रशासन ने नहीं सुनी बात तो किया आत्मदाह का प्रयास
औरैया। यूपी के औरैया शहर में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसे देखने वाले हैरत में पड़ गए। रोज की तरह शहर के सुभाष चौक पर सभी लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक एक परिवार रो-रोकर मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालने लगा। परिवार के लोग जैसे ही आत्मदाह करने ही वाले थे कि अचानक भीड़ ने उनको दौड़कर बचा लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सदर एसडीएम अमित राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को तसल्ली पूर्वक ढाढ़स बधाया और आत्मदाह करने का कारण पूछा।

औरैया नगर के रहने वाले पीड़ित सुरेश चन्द शर्मा निवासी ओमनगर ने बताया कि अपने सगे संबंधियों द्वारा जमीन हड़पने और आये दिन प्रताड़ित करने के कारण उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उनके पास एक पैतृक मकान है जिस पर उनके भाई ने सुबह उनको बच्चों सहित घर से निकाल दिया। जब वह इस बात को कोतवाली कहने गए तो उनकी किसी ने नहीं सुनी।

हालांकि भाई द्वारा प्रताड़ित करने का यह पहला मामला नहीं था इससे पहले भी वह कई बार पुलिस और जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन पुलिस और न ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। जिसके कारण परिवार को परेशान बेबस होकर यह कदम उठाना पड़ा। उनके पैतृक मकान पर उनके बड़े भाई दिनेश चंद्र शर्मा ने कब्जा जमा रखा है। जिसकी वजह से परिवार सहित बेघर हो गए और इस कदम की ओर बढ़ पड़े।

फिलहाल सुरेश चन्द और उनकी पत्नी और बच्चों को सही समय पर पहुंचकक बचा लिया है और कोतवाली ले जाकर उनके कपड़े बदलवाए और उनकी शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की बात कही।
ये भी पढ़ें- जब यूपी के डीजीपी को नहीं पहचान पाए दरोगा और सिपाही, टोकने पर कहा अपना काम कीजिए
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications