एटीएम से निकला 2000 का नकली नोट, शिकायत पर बैंक में बदसलूकी
यूपी के शाहजहांपुर में एक सर्राफा व्यापारी ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले जिसमें दो हजार का एक नोट नकली निकला है। बाकी के चार नोट असली है।
शाहजहांपुर। देश में नोटबंदी के बाद सरकार ने दो हजार के नोट जारी किये। इसके साथ ही दो हजार के नकली नोट भी बाजार में आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक सर्राफा व्यापारी ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले जिसमें दो हजार का एक नोट नकली निकला है। बाकी के चार नोट असली है। एटीएम से नकली नोट निकलने के बाद जब व्यापारी ने बैंक में शिकायत करने की कोशिश की तो बैंक कर्मचारियों ने बदसलूकी कर उसे वहां से भगा दिया। जिसके बाद सर्राफा व्यापारियों ने बैंक के बाहर और थाने पर हंगामा कर दिया।

5 नोट में एक था नकली
यह मामला जलालाबाद के भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम का है। मोहल्ला महाजनान में रहने वाले अरविन्द गुप्ता की आभूषणों की दुकान है।अरविंद ने एसबीआई के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। जिसमें दो-दो हजार के पांच नोट निकले। अरविंद ने बताया कि जब वह एटीएम पर पैसे निकालने गए थे । तब एटीएम के पास और चार लोग मौजूद थे जो पैसे निकालने आए थे। उन्होंने जब दस हजार रूपये निकाले तो उसमे दो हजार का एक नोट नकली निकला।

चशमदीद थे मौजूद
एटीएम में नोट कंप्यूटर से स्केन कर डाला जाता है।इसलिए एटीएम में नकली नोट किसी ने जानबूझ कर डाला है। अरविंद का कहना है कि जब उसने दस हजार रूपये एटीएम से निकाले थे तब वहां पर चार लोग और मौजूद थे जो इस बात के चश्मदीद गवाह हैं और साथ ही एटीएम मे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाये ।उससे पता चल जाएगा कि नकली नोट एटीएम से ही निकला है। जब अरविंद ने नकली नोट की शिकायत बैंक के कर्मचारियों से करने के कोशिश की तो बैंक कर्मचारियों ने उसे बैंक से भगा दिया ।

बैककर्मियों पर लगाया आरोप
अरविंद गुप्ता ने बैककर्मियों पर आरोप लगाया है कि वे एटीएम से नोट लेकर तुरन्त बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक मैनेजर से मिलने के कोशिश की लेकिन किसी ने उसे बैंक मैनेजर से मिलने नही दिया उसके बाद जब उसने बैंक कर्मचारियों को इसके बारे में बताया तो बैंक कर्मचारी नकली नोट की बात ही नहीं माने।और बोले कि एटीएम से नकली नोट नही निकल सकता। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने अरविंद से बदसलूकी की और बैंक से भगा दिया।

व्यापारियों ने किया हंगामा
तब व्यापारी ने अपने और साथियों को फोन कर के बैंक के पास बुला लिया और नकली नोट के बारे मे जानकारी दी।जिसके बाद बड़ी संख्या में बैंक के पास सर्राफा व्यापारी इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे।यहीं पर उनकी नाराजगी कम नही हुयी और उन लोगों ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा काटा ।
एसडीएम एससी सिंह का कहना कि एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकलने रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है इस मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications