यूपी में एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल सर्वे भाजपा की आखिरी चाल है। एग्जिट पोल में दिए गए तथ्य और आंकड़े पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार है।

नई दिल्ली। यूपी चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर जहां भाजपा में उत्साह है, तो वहीं कांग्रेस और सपा का कहना है कि उनका गठबंधन ही यूपी में जीत दर्ज करेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यूपी में हमारा गठबंधन जीत रहा है। ऐसे ही एग्जिट पोल हमने बिहार में भी देखे थे। हम कल बात करेंगे, जब चुनावों के नतीजे आएंगे।' दरअसल सभी एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बहुमत हासिल करते हुए दिखाया गया है।

rahul gandhi

इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भी इन एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। रामगोपाल यादव ने कहा, 'मुझे जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले चैनलों के दबाव में एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजे बदले गए हैं। हम 100 फीसदी चुनाव जीत रहे हैं।' वहीं कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल सर्वे भाजपा की आखिरी चाल है। एग्जिट पोल में दिए गए तथ्य और आंकड़े पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार हैं। कांग्रेस ने कहा कि आने वाले 11 मार्च को चुनाव नतीजे यह साबित कर देंगे कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-सपा गठबंधन के पक्ष में सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।

तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो तकरीबन सभी पोल के आंकड़े भाजपा को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं, हालांकि कुछ ऐसे पोल भी हैं जो भाजपा को पूर्ण बहुत तो नहीं दे रहे हैं लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जरूर दिखा रहे हैं। वीएमआर-टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल भाजपा व सहयोगी दलों को 200 सीटें, एक्सिस-इंडिया टु़डे 265 और चाणक्या-न्यूज 24 भाजपा को 282 सीटें दे रहा है। ये भी पढ़ें- UP के महा एग्जिट पोल ने निकाली तमाम दलों के दावों की हवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+