Exclusive: कांग्रेस सबकी है, लेकिन कांग्रेस का कोई नहीं : इमरान मसूद
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का खास महत्व हैं। कहते हैं कि यूपी की सत्ता की चाबी यहीं से मिलती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में इमरान मसूद बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए इमरान मसूद को उनके विवादित बयानों की वजह से खास पॉपुलैरिटी मिली हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपनी ही पार्टी की नसीहत दे रहे हैं। इमरान मसूद को कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। सहारानपुर समेत वेस्ट यूपी में वो बड़े मुस्सिम नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन जिस तरह से वो पिछले कुछ दिनों से बयान दे रहे हैं उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द की उनकी घर वापसी हो सकती हैं और यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वो एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का हाथ थाम सकते हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर वनइंडिया ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर से खुले मंच पर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को साथ आना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि वोटों के बंटवारे को रोककर ही भाजपा का मुकाबला किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि वो दोनों पार्टियों के बीच एक दूसरे के लिए द्वार खोलने की कोशिश में जुटे हैं।
पार्टी को चेतावनी देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अगर वक्त पर कदम नहीं उठाया गया तो चुनाव के बाद पछताने के अलावा कुछ नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ पार्टी को नसीहत दी दे सकते हैं जो वो वक्त वक्त पर दे रहे हैं, मानना न मानना पार्टी आलाकमान का काम है। वहीं प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर अपने बयान पर सफाई देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि वो एक प्रदेश के लिए नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस-सपा के बीच गठबंधन होती है तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस भीड़ को वोट में नहीं बदल पाती है, इसके लिए पूरी तकनीक और दांवपेंच लगते हैं, जहां काम नहीं हो रहा है। इमरान ने कहा कि कांग्रेस को सबकी की है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ऐसा लग रहा है कि सब कांग्रेस के नहीं हो पा रहे हैं। इमरान मसूद के साथ बातचीत का पूरा इंटरव्यू यहां देखिए.......
लखनऊ में दहाड़े गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी की कानून-व्यवस्था देखकर खौलता था मेरा खून












Click it and Unblock the Notifications