बैंक को लाखों का चूना लगाना चाहती थी यह महिला नेता, ऐसे हुई गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर में बैंक से धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने महिला नेता सीमा वर्मा को जेल भेज दिया है। सीमा वर्मा 2012 में तिलहर विधानसभा सीट से पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं हैं।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बैंक से धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने महिला नेता सीमा वर्मा को जेल भेज दिया है। सीमा वर्मा 2012 में तिलहर विधानसभा सीट से पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं हैं। बता दें कि यह आठ लाख का धोखाधड़ी का मामला है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

आठ लाख का किया धोखाधड़ी

आठ लाख का किया धोखाधड़ी

दरअसल यह धोखाधड़ी का मामला नवंबर 2016 का है। तिहलर थाना क्षेत्र निवासी सीमा वर्मा के पास कौशल विकास योजना का सेंटर था। आरोप है कि इस योजना के अंतर्गत सीमा वर्मा ने आठ लाख का एक चेक अमन शर्मा नाम के शख्स को स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक का दिया था। जब अमन शर्मा ने उस चेक को बैंक मे जमा किया तो पता चला कि चेक फर्जी है जिसके बाद बैंक मैनेजर ने अमन शर्मा के खिलाफ को पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह तेक सीमा वर्मा ने जारी किया था जिसके बाद पुलिस ने सीमा वर्मा को गिरफ्तार किया था।

बीमारी का बहाना बना अस्पताल में हुईं भर्ती

बीमारी का बहाना बना अस्पताल में हुईं भर्ती

पुलिस हिरासत के दौरान सीमा वर्मा ने हालत बिगड़ने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सीमा वर्मा उसी दिन हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी के मामले में स्टे लेकर आई जिसके बाद वो लगभग दो महीने से पुलिस कि गिरफ्त बाहर थी। बुधवार को इस मामले में सीमा वर्मा की कोर्ट में पेशी थी।

पीस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं

पीस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं

बुधवार को सनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में सीमा वर्मा जल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद सीमा वर्मा के वकील ने कहा कि सीमा वर्मा पर धोखाधड़ी का लगाया गया आरोप गलत है उन्हे फंसाया जा रहा है। बता दें कि सीमा वर्मा ने वर्ष 2012 मे पीस पार्टी से तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था जिसमे उनकी हार हुई थी। इसके बाद उन्होंने बीएसपी का दामन थामा था लेकिन चुनाव मे बीएसपी की करारी हार के बाद सीमा वर्मा ने बीएसपी भी छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+