Atiq Ahmed का काफिला राजस्थान से प्रयागराज के लिए रवाना, कहा- पुलिस सुरक्षा से संतुष्ट, कोर्ट का फैसला मानेंगे

गैंगस्टर से सांसद बने Atiq Ahmed को यूपी पुलिस प्रयागराज ला रही है। गुजरात से शिफ्ट किए जा रहे अतीक की सिक्योरिटी में पुलिस मुस्तैद है। राजस्थान में अतीक ने कहा, वे सुरक्षा से शिकायत नहीं।

Atiq Ahmed

Ex MP Atiq Ahmed Prayagraj शिफ्ट किए जा रहे हैं। गुजरात से अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है। 18 साल पहले हुई बसपा विधायक की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या के दोषी अतीक अहमद को लाने यूपी पुलिस की टीम गई है।

अतीक: गैंगस्टर से पूर्व सपा सांसद तक

मंगलवार शाम अतीक को लाने गई पुलिस टीम राजस्थान से प्रयागराज के लिए निकली है। अतीक गुजरात की साबरमती जेल में बंद थे। बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद राजनीति में आने के बाद सपा की टिकट पर सांसद बने थे।

साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही पुलिस

अतीक को शिफ्ट कर रही पुलिस वैन के पास पहुंची समाचार एजेंसी ANI की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार,उत्तर प्रदेश पुलिस गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज शिफ्ट कर रही है।

UP पुलिस की सुरक्षा पर अतीक अहमद का बयान

काफिला जब राजस्थान के बिछीवाड़ा से रवाना हो रहा था, उस समय अतीक अहमद ने कहा, "मैं सुरक्षा को लेकर संतुष्ट हूं। कोर्ट से जो फैसला होगा वह मानेंगे।" प्रयागराज की कोर्ट उमेश पाल हत्या मामले में अतीक को सजा सुनाएगी।

उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या

बता दें कि उमेश पाल को उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। इस हत्याकांड में उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई है। मामले की जांच के बाद कोर्ट ने अतीक को दोषी पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+