राम मंदिर निर्माण से हर भारतीय महसूस कर रहा है गौरव, वाराणसी में बोले सीएम योगी
UP News: सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर थे। वह यहां स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के हाथों मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, उन्होंने भारत के विकास के लिए गति दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्वेद महामंदिर धाम सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज की पुण्य स्मृतियों को समर्पित है। सौ बरस पहले उन्होंने विहंगम योग की जिस साधना के लिए संत समाज की स्थापना की थी। शताब्दी वर्ष का यह कार्यक्रम विहंगम योग से संत समाज का शुरू हुआ है। उन्होंने आगे जोड़ा कि इससे सुखद अनुभूति और क्या हो सकती है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता जिन्होंने भारत को सर्वांगीण विकास की एक नई गति प्रदान की है। भारत की विरासत पर दुनिया गौरव की अनुभूति कर सके, इसका एहसास कराया है।
पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर का लोकार्पण हुआ है। आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन 1920 में सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज ने जेल की यातना सहन की थी। सीएम योगी संबोधन के अंत में उन्होंने सभा पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें UP News: 2024-25 तक हर प्रदेशवासी को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications