यूपी निकाय चुनाव: रायबरेली में लोगों की उदासीनता दूर करने के लिए आयोग लगा रहा है जोर

जिले में 29 नवंबर को मतदान है और 1 दिसंबर को मतगणना है, जिससे मतदान और मतगणना में सिर्फ 1 दिन का अंतर रहेगा, इससे मतदान और मतगणना कर्मिकों की नियुक्ति एक साथ ही कर दी जाएगी।

रायबरेली। निकाय चुनाव के लिए आयोग की वेबसाइट पर जिले के सभी विभागों के करीब 7,000 कर्मचारियों का ऑनलाइन डाटा फीड किया गया है। उनमें से करीब 1500 कर्मचारी मतदान कराने के लिए छाटें जाएंगे, साथ ही मतगणना के लिए भी इन्हीं 7,000 कर्मचारियों में से मतदान कार्मिकों को चुना जाना है। कर्मचारियों के फीड हुए डाटा एनआईसी में जिम्मेदार अफसरों की मौजूदगी में हुए। रायबरेली निकाय चुनाव में कुल 314 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मचारी रहेंगे। इस प्रकार 1,256 कर्मचारियों की जरूरत बूथों पर होगी, बाकी बूथों से बाहर की ड्यूटियों के लिए भी कर्मचारी लगाए जाएंगे। जिले में 29 नवंबर को मतदान है और 1 दिसंबर को मतगणना है, जिससे मतदान और मतगणना में सिर्फ 1 दिन का अंतर रहेगा, इससे मतदान और मतगणना कर्मिकों की नियुक्ति एक साथ ही कर दी जाएगी।

Election Commission is putting emphasis on Municipal Corporation Election in Raebareli

ऊंचाहार में अध्यक्ष पद के लिए बिके सात पर्चे

रायबरेली ऊंचाहार तहसील में बनाए गए नामांकन स्थल में शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 पर्चे बिके जबकि वॉर्ड सदस्य के 24 पर्चे बिके।

हर पोलिंग बूथ पर रखी जाएगी 2-2 मतपेटियां

रायबरेली नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के सभी नगर निकायों में कुल 314 बूथ हैं। हर बूथ पर दो-दो मतपेटियां रखवाई जाएंगी। एक मत पेटी में अध्यक्ष का वोट डाला जाएगा जबकि दूसरी में सदस्य पद का वोट पड़ेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचायत और नगर निकाय ने सभी 314 बूथों के लिए 628 मतपेटियां रेडी कर दी हैं। वहीं करीब 100 मतपेटियों को दुरुस्त करके उन्हें रिजर्व में रखा जाएगा।

Election Commission is putting emphasis on Municipal Corporation Election in Raebareli

गुलाबी रंग के होंगे सदस्यों के मतपत्र

निकाय चुनाव में बैलेट पेपर अलग-अलग रंगों में होंगे। उन्हें उनके रंग से भी पहचाना जा सकेगा। नगर पालिका के अध्यक्ष पद का मतपत्र हरे रंग का होगा जबकि नगर पंचायत के अध्यक्ष का मतपत्र सफेद रंग का होगा। नगर पालिका और नगर पंचायत के सदस्य पद के बैलेट पेपर गुलाबी रंग के होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+