यूपी के निकाय चुनाव इस बार तीन चरण में कराने की तैयारी में चुनाव आयोग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरु हो गई है। इस बार प्रदेश में निकाय चुनाव तीन चरणों में होगा, इस बात पर तकरीबन सहमति भी बन चुकी है। राज्य सरकार और प्रदेश चुनाव आयोग के बीच बातचीत के बाद तीन चरणों में चुनाव कराए जाने पर सहमति लगभग बन चुकी है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग 25 अक्टूबर तक प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा कर सकता है।

प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना इस महीने की आखिरी हफ्ते में हो सकती है। चुनाव आयोग के शीर्ष सूत्रों की मानें तो चुनाव की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो सकती है और यह 30 नवंबर तक चलेगी। अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद से ही नामांकन दाखिल करने की शुरूआत हो जाएगी।
वहीं सूत्रों की मानें तो इस बार तीन चरणों में चुनाव 22, 26 और 30 नवंबर को हो सकते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम तकरीबन तय है। हालांकि इसपर अंतिम मुहर इस महीने के आखिरी हफ्ते में लग सकती है, आयोग इसी महीने चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान चुनाव की तारीखों को लेकर विमर्श हुआ था। बैठ में नगर विकास विभाग और पुलिस विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो पहले चुनाव चार चरणों में कराए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे तीन चरण में कराने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना हम सबकी इच्छा, मोदीजी व योगीजी की सरकार रामभक्तों की सरकार'












Click it and Unblock the Notifications