भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने पर भाई ने भाई को फावड़े से काट डाला
मैनपुरी में एक सगे भाई ने ही अपने भाई को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध को वजह बताया जा रहा है।
मैनपुरी में एक सगे भाई ने ही अपने भाई को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध को वजह बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए है।

मामला थाना करहल के नगला कंश का है यंहा के रहने वाले आदेश सिंह(28) की उसके सगे भाई सादेश ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक आदेश बुधवार रात में चारपाई डालकर चबूतरे पर सो रहा था उसी समय सादेश ने फावड़े से उसपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है आदेश का उसके बड़े भाई सादेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर दोनों भाईयों में दो सालों से झगड़ा चल रहा था।
दरअसल दो साल पहले आदेश अपने बड़े भाई की बीवी को लेकर पंजाब चला गया था जहां ये दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। अभी 10 दिन पहले आदेश, सादेश की पत्नी को लेकर घर वापस लौटा था। एसपी राजेश एस ने बताया है कि पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी भाई को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।












Click it and Unblock the Notifications