घंटों सड़क किनारे तड़पा ये मासूम, अंत में हार गया जिंदगी की जंग
तड़पते बच्चे को किसी राहगीर ने देखा। जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुल्तानपुर। 8 साल के इस मासूम को किस जुर्म की सज़ा में मौत मिली उसे शायद खुद भी इस बात का पता नहीं था। उसे इस बेदर्दी से मारा गया कि घंटों सड़क किनारे तड़पता रहा और आखिर अस्पताल पहुँचते -पहुँचते वो जिंदगी की जंग हार गया। दिल दहला देने वाली ये वारदात धम्मौर थाना क्षेत्र की है।

घर का बुझ गया इकलौता चिराग
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा धम्मौर थाना क्षेत्र के सरकंडेडीह गाँव निवासी अय्यूब खान के घर का है। उसके घर का इकलौता चिराग सदा के लिए बुझ गया। वो ऐसे कि उसके 8 साल के बेटे सैफ की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
जूनियर हाईस्कूल के पास अचेत पाया गया मासूम
घटना कुडवार थाने के रनकेडीह जूनियर स्कूल के पास की है। अय्यूब का बेटा सैफ घर से सुबह को निकला था और देर शाम वो यहां अचेत हालत में अरहर के खेत में पाया गया। वो भी राहगीर की नज़र पड़ गई तो उसने गुहार लगाई। इस पर लोग जमा हुए और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुँचाय जहाँ उसकी मौत हो गई।

दबी जुबान ग्रामीण प्रापर्टी की कर रहे बात
इस बीच धम्मौर थाने की आदि मौके पर पहुँची। ख़बर लगी के बच्चे को अस्पताल लेकर गए हैं तो दौड़ती हुई पुलिस यहां भी पहुँची। लेकिन किसने इस वारदात को अंजाम दिया और क्यों अंजाम दिया पुलिस अभी इस पहलू तक नहीं पहुँच सकी है। लेकिन गाँव के लोग दबी जुबान सैफ के इकलौते होने के नाते प्रापर्टी की बात कर रहे हैं।
जाँच में जुटी पुलिस
इस बाबत एसओ धम्मौर का कहना है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वैसे मामला बड़ा है इसलिए तेजी से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications