सीएम योगी के पुतले को भगवा पहनाकर फूंकना पड़ा शिक्षकों को महंगा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में धरना दे रहे वित्त विहीन शिक्षिकों को सीएम योगी का पुतला फूंकना मंहगा पड़ गया। यहां सीएम के पुतले को भगवा कपड़े पहनाकर उसे चौराहे पर जलाया। सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। तस्वीरों के आधार पुलिस सीएम का पुतला फूंकने वालों की तलाश कर रही है।

Effigy of CM Yogi burnt by teachers, police searching to arrest in Shahjahanpur

फिलहाल गिरफ्तारी के डर से सीएम का पुतला फूंकने वाले वित्तविहीन शिक्षक भूमिगत हो गये हैं। दरअसल मानदेय की मांग को लेकर वित्तविहीन शिक्षक पिछले कई दिनों से मूल्यांकन केंद्रों पर ताला डालकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

Effigy of CM Yogi burnt by teachers, police searching to arrest in Shahjahanpur

इसी के चलते वित्त विहीन शिक्षक महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षक रेनू मिश्रा की अगुआई में सीएम का पुतला तैयार किया गया जिसे भगवा कपड़े पहनाए गये।

Effigy of CM Yogi burnt by teachers, police searching to arrest in Shahjahanpur

बाद में सीएम के इस पुतले को चैराहे पर जाकर आग के हवाले कर दिया। चूंकि पुतले को भगवा कपड़े पहनाकर उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ लिखा था। इसी आधार पर एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Effigy of CM Yogi burnt by teachers, police searching to arrest in Shahjahanpur

सीओ सुमित शुक्ला का कहना है कि तस्वीरों के आधार पर सीएम का पुतला फूंकने वालों की पहचान की जा रही है जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी। हलांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से धरना दे रहे वित्त विहीन शिक्षक भूमिगत हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+