Earthquake in Chamoli: उत्तराखंड में हिली धरती, 3.5 तीव्रता का आया भूकंप
उत्तराखंड में रविवार को देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इससे किसी प्रकार की हानि का कोई अपडेट नहीं है।
जिसका केंद्र पृथ्वी से 5 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप के झटके केंद्र से उत्तर पूर्व की दिशा में 79.45 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए।

बता दें कि साइंटिस्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड का अधिकतर क्षेत्र भूकंप के जोन 4 और 5 में आता है जो बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भूकंप के जोन 5 में आता है। यहां अक्सर भूकंप के झटके आते हैं। उत्तराखंड में भविष्य में कभी भी कोई बड़ा भूकंप आ सकता है, इसका भी अंदेशा वैज्ञानिक कई बार जता चुके हैं।
इससे पहले जनवरी 2024 में उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई।
क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसके चलते पृथ्वी के नीचे विच्छोभ बनता है और पृथ्वी हिलने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications