यूपी: मासूम बच्ची के मुंह के पास अधेड़ ने फोड़ा बम, मुंह के उड़े चिथड़े, हालत गंभीर

मेरठ। यूपी के मेरठ से एक बेहद भयावह तस्वीर सामने आई है। यहां सरधना क्षेत्र के मिलक गांव में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने 3 साल की मासूम बच्ची के मुंह के पास बम रखकर फोड़ दिया। इस वजह से मासूम बच्ची को गंभीर चोट आई है। इस घटना के बारे में बच्ची के परिजनों को जैसे ही पता चला उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की खोज में जुट चुकी है।

यूपी: पटाखा फोड़ने गई बच्ची के मुंह अंधेड़ ने बम रखकर फोड़ा, गंभीर हालत में मासूम अस्पताल में भर्ती

बच्ची के पिता शशिपाल ने बताया कि उसकी बेटी घर में खेल रही थी। घर के बाहर बच्चे पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान बच्ची भी बार खेलने चली गई। कुछ देर बाद वहां आरोपी अधेड़ पहुंचा उसने मासूम बच्ची के मुंह के पास बुलेट बम रखकर आग लगा दी। बम के फटने के बाद बच्ची के मुंह में गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया पर वह हाथ नहीं लग सका। मासूम बच्ची आरुषि के पिता शशिपाल मौके पर पहुंचे और बच्ची को नगर के ही इश्वर नर्सिंग हों में भर्ती कराया। मासूम बच्ची को करीब दर्जन भर से ज्यादा टाके लगे हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमण बच्ची के गले तक पहुंच गया है, इस वजह से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं शशिपाल ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़ सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+