कानपुर: बारिश ने उजाड़ दिए गरीबों के आशियाने, पलायन करने को हुए मजबूर
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हो रही बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में स्थितियां और बदतर हो गई है, जहां रिहाइशी इलाकों में सड़के, दुकाने जलमग्न हो गई। वहीं बस्तियां की बस्तियों डूब गई है और लोगों अपने घरों से पलायन करने के लिए मजूबर हो गए है।

कानपुर शहर के कई इलाकों में हाल बेहाल है और लोग परेशान है। कानपुर साउथ के बर्रा 8 वरुण विहार बस्ती, गुजैनी रावणदासपुरम, केशव नगर, भीम नगर, बाबा नगर, नारायणपुरी, कर्रही, चंदीपुरवा खाड़ेपुर बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। यहां लोगों के घरों के समान तक डूब गए है। सबसे अधिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है, बर्रा वरुण विहार बस्ती और गुजैनी रावणदासपुरम के लोगों को। यहां पांडु नदी के उफान में गरीबों के सैकड़ों घर बह गए और जल समाधि ले चुके है। यहां के लोग जो भी थोड़ा बहुत सामान निकाल सके उसे लेकर सड़कों पर रहने को मजबूर है। कुछ लोगों ने यहां से पलायन भी लिया है।
वही, लगातार हो रही बारिश और उससे हुए नुकसान और जलभराव की स्थिति को देखने के लिए कानपुर जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त व नगर निगम की टीम निरीक्षण करने पहुंची। डीएम और उनकी टीम ने सबसे अधिक समय कानपुर दक्षिण के इलाकों में निरीक्षण किया। जहां की स्थितियां देखकर जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों, पुलिस, जिला मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों को सख्त आदेश दिए और स्थितियों में सुधार लाने के निर्देश जारी किए। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियां हो जाने के चलते अभी इन इलाकों में स्थितियां सामान्य होने की कोई भी गुंजाइश नहीं लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications