बकरीद के कारण यूपी में बदली गई अटल जी की अस्थि कलश यात्रा की तारीख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को टालकर 24 अगस्त कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया है कि 22 अगस्त को ईद उल जुहा का पर्व पड़ रहा है, कोई असुविधा ना हो इसे देखते हुए अटल जी की कलश यात्रा की तारीख को आगे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है।

due to the festival of bakrid the date of asthi kalash yatra of atal bihari vajpayee has been changed

इस बाबत जो कार्यक्रम निर्धारित हुआ है उसके मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर 23 अगस्त को 11 बजे राजधानी के चौधरी सिंह चरण एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उपस्थित जनसमूह अस्थि कलश को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वाजपेयी जी का अस्थि कलश एयरपोर्ट से सीधे झूले पार्क पहुंचेगा। इस बीच रास्ते में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर अस्थि कलश रुकेगा, जहां लोग पुष्प अर्पित करेंगे। झूलेलाल पार्क में अस्थि कलश रखा जाएगा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद उनकी अस्थियों को गोमती नदी में विसर्जित किया जाएगा। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मुताबिक, लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि कलश 24 अगस्त को सूबे के 16 अलग-अलग स्थानों के लिये रवाना होगा, जहां की प्रमुख नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+