Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ: पुरानी रंजिश के चलते शख्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मां की हत्या का चश्मदीद था बेटा

साल 2015 में जुनेद का अपने पड़ोस में रहने वाले सलमान से ऑटो निकालने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें सलमान और उसके पिता ने जुनेद की मां की हत्या कर दी थी।

मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो लेकर जा रहे एक चालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले मृतक की मां की भी हत्या कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी अभी जेल में है। मृतक अपनी मां के कत्ल का चश्मदीद गवाह था। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इसी मामले को लेकर उसकी भी हत्या कर दी गई है।

मेरठ: पुरानी रंजिश के चलते शख्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मां की हत्या का चश्मदीद था बेटा

हापुड़ रोड स्थित हाजीपुर निवासी जुनेद (25) पुत्र मुन्ना हापुड़ अड्डे से काशीराम कॉलोनी तक ऑटो चलाता था। शुक्रवार की सुबह वो अपने घर से ऑटो लेकर रवाना हुआ तभी लोहिया नगर में गुर्जर चौक के निकट सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उसके ऑटो को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोपियों ने जुनेद के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और लोग ऑटो की ओर दौड़े लेकिन हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ जुनेद को लेकर आनंद हॉस्पिटल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुनेद को तीन गोलियां लगी थीं, जिनमें से एक कनपटी और दो गोली पेट में मारी गई थी।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। एसओ खरखौदा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।

मेरठ: पुरानी रंजिश के चलते शख्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मां की हत्या का चश्मदीद था बेटा

मां के कत्ल का चश्मदीद गवाह था जुनेद

परिजनों ने बताया कि साल 2015 में जुनेद का अपने पड़ोस में रहने वाले सलमान से ऑटो निकालने को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके कुछ देर बाद ही सलमान पक्ष ने जुनेद के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में जुनेद की मां नसरीन की मौत हो गई थी। इस मामले में जुनेद आई विटनेस था और हत्या के मामले में सलमान और उसके पिता युसुफ जेल को जेल हो गई। युसुफ फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है और सलमान अभी जेल में ही है। बताया जाता है कि इस मामले में जुनेद पर गवाही न देने और समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा था। जुनेद की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+