मेरठ: लड़कियों से छेड़खानी पर दो समुदायों में बवाल, पथराव, मारी गोली

मेरठ में दो समुदायोंं के बीच बवाल में दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी हुई। एक को गोली लगी है। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति है।

मेरठ। मेरठ के शहर कोतवाली इलाके के खटीकान कॉलोनी में एक समुदाय की लड़कियों पर छींटाकशी को लेकर बवाल हो गया। दूसरे समुदाय के करीब दो दर्जन युवकों ने एक समुदाय पर मारपीट के बाद पथराव कर दिया। विरोध करने पर एलएलबी के छात्र को गोली मार दी।

मारपीट और पथराव में कई घायल

मारपीट और पथराव में कई घायल

दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में कई चोटिल हुए हैं। मिश्रित आबादी में बवाल के बाद अहतियात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। यह वारदात शाहपीर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।

खिड़कियों पर खड़ी युवतियों से छेड़खानी

खिड़कियों पर खड़ी युवतियों से छेड़खानी

दरअसल , मेरठ के खटीकान कालोनी में सड़क किनारे एक समुदाय के मकान बने हुए हैं। देर शाम कुछ युवतियां अपने मकान की खिड़कियों पर खड़ी थीं। आरोप है कि उस ओर से गुजर रहे गैर सम्प्रदाय के युवकों ने उन पर छींटाकशी की । इस पर पहले मामूली विवाद हुआ। तब दोनों पक्ष अलग-अलग होकर चले गए।

बवाल में एक को मारी गोली

बवाल में एक को मारी गोली

उसके बाद दूसरे समुदाय के करीब दो दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर पहले समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। एक युवक ने तमंचा निकाला तो 21 वर्षीय शिवा पुत्र मुकेश उससे भिड़ गया। छीनाझपटी में चली गोली शिवा की सीधी जांघ में जा लगी। शिवा डीएन कॉलेज से एलएलबी का स्टूडेंट है। वहीं मारपीट में कई चोटिल हो गए।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया थाने का घेराव

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया थाने का घेराव

छेड़छाड़ की वारदात के विरोध में भाजपा विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने समर्थकों संग कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को उठाया गया है। आरोपियों के घर दबिशें दी जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+