यूपी: पुलिसवाले ने ही महिला को छेड़ा, पति ने विरोध किया तो जमकर पीटा

सहारनपुर में एक पुलिसवाले ने एक परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करवा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसवाले ने पति की पिटाई भी कर दी।

सहारनपुर। यूपी में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं तो वहीं खुद खाकी वर्दीधारी ही इसे पलीता लगाने में लगे हैं। सहारनपुर में देर रात एक शर्मनाक वाकया उस समय पेश आया जब एक वर्दीधारी चौकी इंचार्ज ने ही एक परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करवा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसवाले ने पति की पिटाई भी कर दी।

दरोगा ने किया अश्लील कमेंट फिर पति को मारा थप्पड़

दरोगा ने किया अश्लील कमेंट फिर पति को मारा थप्पड़

यह घटना यूपी के सहारनपुर जिले की है। यहां के हकीकत नगर कालोनी के रहने वाले वरूण ढींगरा अपनी पत्नी सुजाता और एक महिला रिश्तेदार ऋचा अरोड़ा के साथ होटल में खाना खाकर कार से घर वापस लौट रहे थे। इस बीच कोर्ट रोड पर कार खड़ी कर वह कुछ सामान लेने लगे। इसी दौरान पार्श्वनाथ चौकी इंचार्ज गोधन लाल शर्मा उस ओर आ पहुंचे। महिलाओं का आरोप है कि दरोगा ने उन्हें देखकर अश्लील कमेंट किया और जब वरूण ने इसका विरोध किया, तो दरोगा ने उसके चार-पांच थप्पड़ जड़ दिये तथा उन्हें चौकी पर लाकर गाड़ी का चालान भी कर दिया।

शराब के नशे में धुत था दरोगा

शराब के नशे में धुत था दरोगा

वरूण ने इसकी जानकारी जब अपने परिजनों और परिचितों को दी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दरोगा की हरकत से गुस्साई भीड़ ने आधी रात में चौकी के सामने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ लोग दरोगा के शराब मे धुत होने की भी बात कह रहे थे। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने दरोगा को मेडिकल के लिए भिजवाया। दोनों महिलाओं ने दरोगा के खिलाफ थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

वहीं इस मामले में दुर्व्यवहार करने से इंकार करते हुए दरोगा का कहना था कि गाड़ी को गलत साईड में पार्क किया गया था, जिससे यातायात अवरूद्ध हो रहा था, जब उसे टोका, तो उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी बबलू कुमार ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मैडिकल में दरोगा के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। उसके खिलाफ महिला से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+