VIDEO: नशे में धुत हेडमास्टर के साथ मासूम छात्रों ने कराया फ़ोटो सेशन
कानपुर। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी स्कूल की दक्षा-दिक्षा बदलने के लिए मेहनत कर नए-नए नियम बनाकर बेपटरी एजूकेशन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मास्टर जी उनके सपनों को पलीता लगा रहे हैं। सोमवार को बिल्लौर ब्लॉक के लालपुर ग्राम पंचायत के परसाद गांव में तैनात हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। बच्चों को पढ़ाने की बजाय उसने शिक्षा के मंदिर पर बैठकर जमकर शराब पी बच्चों के साथ सेल्फी ली। शिक्षक की इस हरकत को बच्चों ने अपने कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। टीचर की इस करतूत की भनक जब आलाधिकारियों के हुई तो वो हैरत में पढ़ गए। खंड शिक्षाधिकारी अमर नाथ ने कहा कि हेडमास्टर की यह हरकत बेहद शर्मनाक है। इस मामले की जांच की जा रही है। हेडमास्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

नशे की हालात में पहुंचा स्कूल
बिल्हौर ब्लॉक की लालपुर ग्राम सभा के परसाद निवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां के हेडमास्टर प्रदीप कुमार कानपुर से आते हैं। सोमवार को वह शराब के नशे में विधालय पहुंचे और कुछ देर बाद फिर धौरसलार स्थित शराब ठेके पर आ गए। वहां शराब पीने के बाद एक क्वार्टर लेकर लालपुर की ओर बढ़े तो रास्ते में जीटी रोड में सड़क पर गिरकर लोटने लगे। इसी दौरान लालपुर के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका नीलम कनौजिया को कुछ लोगों ने इस बाबत बताया। उनसे रहा नहीं गया और वह मौके पर पहुंची। तभी वहां प्रधान सुशील कटियार भी आए गए। दोनों हेडमास्टर प्रदीप को नशे की हालत में उठाकर किसी तरह उन्हें लालपुर स्थित विद्यालय लाए। उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया।
बच्चों पानी लेकर आवो, शराब पीना है
हेडमास्टर स्कूल परिसर जमीन पर बैठ गए और जेब में रखी शराब की बोतल निकाल ली। मस्साब ने बच्चों से पनी मंगवाया और उनके सामने शराब पी। वहां मौजूद टीच नीलम ने उन्हें फटकार। लेकिन वो उन्हें फटकार लगाते हुए चुप रहने को कहा। इस दौरान हेडमास्टर नशे की हालत में बच्चों के साथ सेल्फी ली और जमकर डांस किया। इतना ही नहीं बच्चों के सामने अश्लील हरकतें की। मामले की जानकारी उनके भाई को दी गई। दोपहर बाद वह स्कूल पहुंचे और प्रदीप को लेकर कानपुर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications