शराबी ने आधी रात को BJP सांसद को किया फोन, कहा शराब ठेका बंद है, शराब चाहिए, सुनिए पूरी बातचीत की रिकार्डिंग
उत्तर प्रदेश के बरेली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह को एक शराबी ने आधी रात में फोन कर दिया। फोन करने के बाद शराबी द्वारा बताया गया कि शराब का ठेका बंद है और उसे शराब चाहिए।
इस दौरान सांसद ने उससे कहा कि मैं अभी दिल्ली हूं कहो तो दिल्ली से शराब भिजवा दूं। उसके बाद सांसद ने उसे हिदायत भी दिया और कहा कि तुम मुझे सही से पहचान नहीं पाए हो होश में आ जाओ।

शराबी और सांसद छत्रपाल सिंह के बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद लोग मजे ले रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं।
दरअसल बरेली लोकसभा सीट के सांसद छत्रपाल सिंह मंगलवार को सदन में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण करने के लिए वह दिल्ली गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसी बीच उनके संसदीय क्षेत्र का रहने वाला एक शख्स आधी रात में उन्हें फोन कर दिया।
फोन करने वाला शख्स सांसद से कहता है कि ठेका बंद हो गया है और मुझे शराब नहीं मिल रही है। उसके बाद सांसद उससे पूछते हैं कि शराब की जरूरत है जिस पर तपाक से जवाब देते हुए शराबी कहता है की जरूरत है तभी तो फोन किया हूं।
उसके बाद शराबी के बातों का जवाब देते हुए सांसद छत्रपाल सिंह खुद को दिल्ली में होने की बात कहते हैं जिस पर शराबी कहता है कि तब कोई बात नहीं। सांसद ने यह भी कहा कि तो दिल्ली से मैं शराब भिजवा दूं।
सांसद से कहता है कि मेरा नंबर सेव कर लीजिए
आधी रात में सांसद को शराब के लिए फोन करने के बाद जब सांसद उसे पूछते हैं कि कहां के रहने वाले हो तो वह बताता है कि वह भोजीपुरा का रहने वाला है। इसके साथ ही वह संसद से कहता है कि हमारा नंबर सेव कर लीजिए कोई जरूरत होगा तो फोन करियेगा।
शराबी की बात सुनकर सांसद उसे फटकार लगाते हुए कहते हैं कि मैंने अच्छे-अच्छे को सुधार दिया है। तुम मुझे सही से पहचान नहीं पाए हो। होश में आ जाओ। अब सांसद और शराबी के बीच हुई बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications