टल्ली पुलिस वाले का सड़क पर ड्रामा, हाथ में शराब की बोतल और हर सवाल का जवाब 'ना', देखिए VIDEO
इस पुलिस वाले ने खुलेआम ही शराब पीना शुरू कर दिया और झूमते-झूमते बोला 'ना'। लोगों ने पूछा क्यों करतो हो ये सब तो कहा 'ना', फिर लोगों ने पूछा अरे कहां तैनाती है? नाम क्या है? तो कहा 'ना' 'ना' 'ना'...
मथुरा। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस शराब के नशे में झूमती नजर आ रही है। ये नजारा मथुरा के नए बस स्टैंड के नजदीक का है जहां वर्दी में शराब की बोतल लेकर झूमता ये दरोगा है इंद्र कुमार।

देखिए VIDEO...
इस पुलिस वाले ने खुलेआम ही शराब पीना शुरू कर दिया और झूमता नजर आया। कहते हैं जब अंगूर की बेटी का नशा सिर चढ़ता है तो फिर उसे कुछ नजर नहीं आता वो अपनी ही मस्ती में मस्त रहता है। ये दरोगा इंद्र कुमार है और शराब पीने के बाद न तो उन्हें अपना ही होश रहा और न ही वर्दी की इज्जत का ही कोई ख्याल।
पहले इन्होंने इलाके के लड़कों के संग बैठकर जमकर शराब पी और फिर रिक्शे पर जा बैठे, जब लोगों ने पूछा की ये क्या किया तो कहने लगे 'ना', हर सवाल का जवाब बस 'ना'। जिन्हें शहर की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वो शराब लिए घूम रहे हैं। जिनसे जनता ये उम्मीद करती है कि ये बदमाशों को सुधारेंगे वो खुद नशे में झूम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications