नशेबाजों का कानपुर की सड़क पर कहर, खुद घायल हुए, दूसरों को भी किया
कानपुर। यूपी के कानपुर में नशेबाज कार चालक ने वीआईपी रोड पर जमकर कहर मचाया। नशेबाज ने दो कारों में जबरदस्त टक्कर मारने के बाद एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया जिससे वह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक भागने की फिराक में था लेकिन तेज रफ्तार होने के चलते कार पलट गयी। कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

25 दिसम्बर के दिन नशा करके गाड़ी चला रहे वाहन चालक ने वीआईपी रोड पर गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। स्थानीय लोगों ने पलटी हुई कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वीआईपी रोड से कार से घर जा रहे राजेंद्र सिंह ने बताया कि सामने से सौ की स्पीड में लहराती हुयी गाड़ी ने आकर मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है उसमें बैठे हुए सभी लोग नशे में थे।

डिप्टी एसपी ने बताया कि दो गाड़ियों में टक्कर होने के बाद एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर लगी है जिसमें वह काफी घायल हुआ है। गाड़ी से शराब की बोतल व हुक्का बरामद हुआ है। टक्कर मारने वाले कार सवार भी घायल हुए हैं, उनका मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications