VIDEO: नशे में बेकाबू दरोगा घुसा घर में, महिलाओं का हाथ पकड़ करने लगा तलाशी की जिद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दरोगा जी नशे में ऐसा बेकाबू हुए कि रात में सो रहे एक व्यक्ति के घर में घुस गए। जौनपुर में तैनात बलिया निवासी दरोगा राम जी गिरि ने अपनी कारगुजारियों से पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कमीं नहीं छोड़ी। दरसअल, ये दरोगा नशे की हालत में रात्रि 12:00 बजे संतोष भारती के घर में वर्दी पहने हुए अंदर मकान में घुस गया। घर में कई औरतें बैठे थी इसके वाबजूद दरोगा अंदर घुसा चला आ रहा था। तभी मौका पाकर 15 वर्षीय बच्ची दौड़ती हुई अपने पिता और आसपास के लोगों से पूरी घटना की जानकारी दी। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दरोगा के द्वारा की गई बदतमीजी को बर्दाश्त ना कर पाने की स्थिति में उसको घर से बाहर निकाल कर दरोगा जी की आवभगत की। साथ ही जब लोगों ने पूछा कि क्यों घुसे तो तो बताया कि इस घर में कई बदमाश घुस गए हैं सबको पकड़ना ह, इसलिए मैं अंदर घुसा हूं।

जौनपुर के थाने में तैनात है पुलिसवाला
दरसअल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जानना चाहा कि कहां कार्यरत है तो पता चला कि वह जौनपुर में पोस्टिंग है और नशे के हालात में बेकाबू दरोगा जी सब भूल घिनौनी हरकत के बाद भी नही समझे। संतोष भारती नामक व्यक्ति ने थाना प्रभारी सिगरा को यह सूचना दी और बेकाबू नशे में धुत्त दरोगा को थाने को सुपुर्द कर दिया। वहीं इस पूरे मामले पर बनारस के सिगरा थाने के प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि हमें मोबाइल पर इस बात की सूचना दी गई थी कि एक दरोगा शराब के नशे में चूर होकर घर मे घुस कर महिलाओं के साथ बतमीजी कर रहा है। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुँच कर बलिया के मूल निवासी जौनपुर जिले में पोस्टेड रामजी गिरी को थाने लेकर आए और उसका मेडिकल कराने के साथ ही वाराणसी और जौनपुर के विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है, जैसे आदेश मिलेंगे कारवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications