यूपी की जेल में चल रहा था नशे का कारोबार, DIG जेल की छापेमारी में खुला राज, डिप्टी जेलर समेत 4 पर सस्पेंड
Siddharthnagar Jail News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में स्थित जिला कारागार में नशे का कारोबार चल रहा था। इस मामले की जानकारी उसे समय हुई जब जिला जज और जिलाधिकारी ने जेल में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद हड़कंप मच गया था।
तीन दिन पहले जिला अधिकारी और जिला जज द्वारा निरीक्षण किया गया था उसके बाद मामला उजागर होने पर अब डीआईजी जेल द्वारा इस मामले में कार्रवाई की गई है। डीआईजी जेल द्वारा मामले में डिप्टी जेलर समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, 25 सितंबर को जिलाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों द्वारा सिद्धार्थनगर जिला जेल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पॉक्सो एक्ट में बंद एक बंदी ने जेल कर्मियों पर जबरन गांजा बेचवाने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया था।
पता चला की जेल में नशे का कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस मामले में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद डीआईजी जेल एसके मैत्रीय द्वारा भी मामले की जांच कराई गई। जांच में डिप्टी जेलर समेत चार लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई।
उसके बाद डीआईजी जेल द्वारा इस मामले में डिप्टी जेलर त्रिलोकी नाथ, हेड वार्डन फूलचंद यादव और जेल वार्डन उमेश कुमार तथा सौरभ को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए जाने के बाद चारों के खिलाफ जांच पड़ताल भी की जा रही है। कहा जा रहा है की जेल में बंद एक बंदी द्वारा उपरोक्त लोगों के खिलाफ जेल में गांजा बेचवाने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल डीआईजी जेल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications