अब्बास अंसारी की सुरक्षा के लिए कासगंज जेल में भेजे गए ड्रोन-बॉडी कैमरा

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की सुरक्षा को देखते हुए कासगंज जेल में बॉडी कैमरा और ड्रोन लगाए जाएंगे। अब्बास के भाई ने प्रशासन को पत्र लिखकर जान को खतरा बताया था।

abbas ansari

उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी ने जिस तरह से जेल के भीतर अपनी जान को खतरा बताया था उसके बाद उनकी सुरक्षा के मद्देनजर बॉडी कैमरा और ड्रोन को जेल में भेजा गया है। बता दें कि सुहेलदेव समाज पार्टी से अब्बास अंसारी मऊ से विधायक हैं। वह मुख्तार अंसारी के बेटे हैं और कासगंज जेल में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में बंद हैं। अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी ने हाल ही में प्रदेश के गृह सचिव संजय कुमार को पत्र लिखा था, इसमे उन्होंने कहा था कि जेल में मेरे भाई की जान को खतरा है।

पत्र में उमर ने लिखा था कि राजनीतिक द्वेश की भावना से सत्तारूढ़ दल के इशारे पर मेरे बड़े भाई अब्बास अंसारी के ऊपर बिना किसी आधार के कई झूढे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, अभी तीन दिन पहले मेरे भाई और मेरी भाभी निकहत बानो के खिलाफ एक और झूठा केस दर्ज कराया गया। मुझे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कासगंज जेल में ट्रांसफर करके मेरे भाई अब्बास अंसारी की हत्या माफिया डॉन बृजेश सिंह, धनंजय सिंह अपने शूटर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से करवा देंगे। मुझे उम्मीद है कि आप इस कुत्सित कार्य में अपनी सहभागिता नहीं देंगे और जिम्मेदार प्रशासन की भूमिका निभाएंगे।

ध्रुव सिंह कुंटू की बात करें तो उसे लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। अजीत सिंह के अळावा उसने बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की भी 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी ती। कुंटू फिलहाल कासगंज की जेल में बंद है। हाल ही में अब्बास अंसारी को भी कासगंज जेल में भेजा गया है। यही वजह है कि अब्बास के भाई ने प्रशासन को पत्र लिखकर अपने भाई की जान को खतरा बताया है।

अब्बास अंसारी के भाई की शिकायत के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने कासगंज जेल में बॉडी कैमरा और ड्रोन भेजा है। अब्बास की जेल में जो पुलिसकर्मी तैनात हैं उनके शरीर पर बॉडी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही हवाई नजर रखी जाएगी, जिससे जेल के भीतर किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर नजर रखी जा सके। जेल स्टाफर और पुलिसकर्मी जोकि अब्बास की सेल में तैनात हैं उन्हें निश्चित समय के अंतराल पर हर महीने बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+