चलती बस में फिल्म देखने लगे ड्राइवर और कंडक्टर, सलामती के लिए सवारियां जपने लगीं भगवान का नाम
जागरुक यात्री ने ट्विटर पर परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भी टैग कर दिया। जब उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने कहा कि ये तो ‘हत्या का प्रयास और यात्रियों की जान से खिलवाड़ करना है।
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ आ रही चारबाग डिपो की रोडवेज बस में चालक और परिचालक फिल्म का आनंद लेते मिले। इसी दौरान सफर कर रहे एक यात्री ने चालक के इस कृत्य को मोबाइल से वीडियो बना लिया। वापस लौटने के बाद यात्री ने परिवहन मंत्री के ट्विटर पर इसे भेज दिया। मंत्री ने यात्री को ट्विटर पर जवाब देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने फिलहाल आरोपितों की ड्यूटी रोक दी है। जागरुक यात्री ने ट्विटर पर परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भी टैग कर दिया। जब उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने कहा कि ये तो 'हत्या का प्रयास और यात्रियों की जान से खिलवाड़ करना है।

दरअसल मामला 26 अक्टूबर की शाम पांच बजे का है। परिवहन निगम की बस संख्या (यूपी 33टी- 8639) गोरखपुर से लखनऊ आ रही थी। संविदा चालक ज्ञानेंद्र बाकायदा मोबाइल को स्टैंड में फंसाकर सूर्यवंशम फिल्म देख रहा था। पास ही कंडक्टर अखलाक भी खड़ा होकर फिल्म का आनंद ले रहा था। चालक की इस हरकत पर बस में यात्रा कर रहे तभी यात्री आशुतोष की नजर पड़ गयी। तो उन्होंने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। सफर से लौटने के बाद यात्री ने इसे परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ट्विटर भेज दिया।
जांच के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने संविदा चालक और परिचालक को डयूटी से हटवा दिया। साथ ही अग्रिम आदेश तक सेवा से रोक दिया है। बता दें कि बस चालकों और कंडक्टरों पर लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है। पिछले 6 महीनों से पूरे प्रदेश में 21 लापरवाह ड्राइवरों और कंडक्टरों पर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications