गोरखपुर: डॉ. कफील के भाई पर जानलेवा हमला, शूटरों ने मारी गोली
गोरखपुर। बीआरडी अस्पताल केस से चर्चा में आए गोरखपुर के डॉ. कफील खान के छोटे भाई कासिफ जमील को शहर के दुर्गाबाड़ी इलाके में अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक में दो लोग सवार थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल 11-12 अगस्त की रात गोरखपुर के अस्पताल में कई बच्चों की मौत के बाद कफील खान को गिरफ्तार किया गया था। वह हाल ही में जमानत पर छूटे हैं।

रविवार देर रात गोरखनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कासिफ पर कई राउंड फायर किए। इनमें से तीन गोलियां कासिफ को लगीं। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, कासिफ निजी काम से वापस घर लौट रहे थे। गोरखनाथ मंदिर के करीब पुल क्रॉस करते ही कोतवाली थाना क्षेत्र में पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद कई राउंड फायर किए। कासिफ को बदमाशों की तीन गोलियां लगीं।
परिवार ने उन्हें स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। एसएसपी सिटी शलभ माथूर ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। पुलिस मामले की तफ्शीश में जुटी हुई है। जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications