इलाहाबाद: चोरों ने पहले सास-बहू को सुलाई मौत की नींद, फिर एक-एक करके जेवर लिए उतार

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सोते समय धारदार हथियार से काटकर सास-बहू की हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिलाओं के शरीर से आभूषण तक उतार लिए। परिजनों को बुधवार की सुबह सास-बहू के शव खून से लथपथ बिस्तर पर मिली। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही आईजी, एसएसपी और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जें में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

double murders case in allahabad

वारदात इलाहाबाद के थरवई के हरिरामपुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि इस गांव के रहने वाले रामभजन और उसके भाई चंद्रकेश का परिवार गांव से थोड़ी दूर बनाए दो कमरे के मकान में रहता था। मंगलवार देर रात चंद्रकेश की पत्नी सोना देवी (40) व उसकी सास गोमती देवी कमरे से बाहर टीन शेड के नीचे अलग-अलग चारपाई पा सो रही थीं। रात में बदमाशों ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया कत्ल कर दिया। बुधवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला वहां पहुंची तो खून से लथपथ लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी।

double murders case in allahabad

लूट ले गए सबकुछ
परिजनों की माने तो बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने-चांदी की आभूषण लूटकर ले गए। जबकि सास और बहू के नाक, कान व पैरों के गहने भी उतार कर ले गए। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी गंगापार सुनील सिंह भी पहुंच चुके हैं और लोगो से पूछताछ का क्रम जारी है। मामले की जांच स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+