पिता के लिए खेत पर चाय लेकर पहुंचा था बेटा, डबल मर्डर देखकर उड़ गए होश

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर जल्दी खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है।

Double Murder in Sambhal

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव यावली में शुक्रवार को खेत पर पानी लगाने गए दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को पिता के लिए चाय लेकर खेत पर पहुंचे बेटे ने जब दोनों को खून से लथपथ शव पड़े देखे तो शोर मचाया दिया। वहां पर शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। डबल मर्डर की सूचना एसपी सहित कई थानों की पुलिस के आलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जें में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

घटना की मुख्य वजह अभी साफ़ नहीं हो पाई है। फिलहलाल पुलिस ने परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मानें तो जगराम और राजपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। एसपी संभल आरएम भारद्वाज ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+