'शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं', फीस नहीं भरने पर एग्जाम से किया बाहर, वरुण गांधी ने रो रही बच्ची का शेयर किया VIDEO

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की का वीडियो साझा किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की का वीडियो साझा किया है। वीडियो में बच्ची रो रही है क्योंकि फीस जमा न करने पर उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया था।

फीस नहीं भरने पर स्टूडेंट्स को परीक्षा से किया बाहर, वरुण गांधी ने दी प्रतिक्रिया
Photo Credit:

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस बेटी के आंसू लाखों बच्चों के दर्द को दिखाते हैं, जिन्हें फीस न देने पर अपमान सहना पड़ता है। यह सुनिश्चित करना हर जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में बाधा न बने। निजी संस्थानों के लिए भी उनका संदेश था। "मानवता को मत भूलना, शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है।"

स्कूल फीस न भरने के चलते निजी स्कूल ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं करने दिया। घंटों तक स्कूल गेट से बाहर खड़ा कर दिया। इससे स्कूली बच्चे काफी रो रहे थे। छात्र-छात्राओं को उन्नाव के बांगरमऊ के पास एक दूरदराज के गांव टोला में स्कूल के गेट के बाहर रखा गया था। छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपूर्व सिंह ने कहा कि मैंने स्कूल प्रशासन से कहा था कि पापा आज फीस लेकर आएंगे, लेकिन उन्होंने हमें बाहर कर दिया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक आक्रोश के बाद स्कूल प्रशासन ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का फीस नहीं भरा गया है उसे भी अब परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी स्टूडेंट्स को बाहर नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- BharatJodoYatra: राहुल गांधी से कांग्रेसी ने पूछा आप कौन सी सनस्‍क्रीम यूज करते हैं, Video में सुने जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+