पालतू कुत्ते से लड़ाई पर गली के कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, 1 गिरफ्तार
बरेली में इस समय एक कुत्ते की मौत चर्चा में है। कुत्ते की हत्या के पीछे वजह उसका एक दूसरे कुत्ते से झगड़ना है, जिसका बदला लेने को उस पर लाठियों से वार किए गए।
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कुत्ते की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में काररवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगो पर कुत्ते की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुत्ते का शव गड्ढे से निकाल उसका पोस्टमार्टम भी कराया है। हत्या के आरोपी चार में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। कुत्ते की हत्या के पीछे वजह उसका आरोपियों के पालतू कुत्ते से झगड़ना बताया गया है।

बरेली में इस समय एक कुत्ते की मौत चर्चा में है। मरने वाला कुत्ता लालू नाम से इलाके में जाना जाता था। कुत्ते लालू की एक रेलकर्मी के पालतू कुत्ते जॉनी से गली में लड़ाई हो गई तो इसमें लालू ने जॉनी को गली में घसीट लिया। नाली में गिर जॉनी को मार खाते देखा तो उसके मालिक को ये बेहद नागवार गुजरा। जॉनी जिनका पालतू कुत्ता था, उस पक्ष के चार लोग हाथों में लाठी और डंडे लेकर निकल आए। वो चारों लालू पर टूट पड़े। लाठियों के लगातार वार से लालू जमीन पर पसर गया। अधमरी हालत में लालू को खींचकर वो एक खाली जगह ले गए और एक गड्ढे में इसको डाल कर दबा दिया।
लालू की सांस चलती हुई हालत में ही इन्होंने उसे गड्ढे में डालकर उस पर सौ रुपये का नमक भी डाल दिया ताकि लालू जिंदा ही दफ्न हो जाए। उनके इस कृत्य को कुछ लोगों ने देख लिया तो लोगों ने उन्हें भला-बुरा कहा। शहर में इसको लेकर बात फैली तो एक कुत्ते को मामूली बात पर पीट-पीट कर मार डालने की खबर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पीएफए के अध्यक्ष धीरज पाठक को भी लग घई। पाठक ने मौके पर जाकर पुलिस को इसकी सूचना कर दी। कुत्ते को जिस जगह दबाया गया था, वहां देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। पीएफए के भी कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पीएफए कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते लालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में लालू की मौत की वजह हेड इंजरी से होना बताई गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें- यहां होती है कुत्ते की कब्र की पूजा, मामला जानकर चौक जाएगें आप












Click it and Unblock the Notifications