लखीमपुर खीरी: सिरफिरे ने काटे लड़की के हाथ, डॉक्टरों ने जोड़ा
लड़की को जिला अस्पताल से लखनऊ के केजीएमयू रेफर करने के बाद 8 घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद उसके हाथ की सर्जरी कर दी गयी है।
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में दो दिन पहले दिनदहाड़े सिरफिरे आशिक द्वारा लड़की का तलवार से हाथ काटने के मामले में अब एक अच्छी खबर आई है। लड़की को जिला अस्पताल से लखनऊ के केजीएमयू रेफर करने के बाद 8 घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद उसके हाथ की सर्जरी कर दी गयी है।

आठ घंटे की लंबी सर्जरी
समय रहते लड़की को केजीएमयू मे भर्ती करा दिया गया था जिसके बाद फौरन ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया था। अब राहत की बात ये है कि बालिका का हाथ भी जुड़ गया है और दूसरे हाथ का जख्म और सिर का जख्म भी पहले से ठीक बताया जा रहा है। वहीं इस मामले मे उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लड़की के परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। साथ ही इलाज मे किसी तरह की कमी नहीं आने का आश्वासन भी दिया।
दो दिन पहले हुई थी घटना
आपको बता दें कि लखीमपुर में दो दिन पहले दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर जाकर उसके भाई पर चार्जर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी ने बालिका की नेत्रहीन मां से भाई को उसकी बहन के साथ घर के बाहर भेजने के लिए कहा। इसके बाद लड़की अपने भाई के साथ घर से बाहर आई और बीच रोड पर सिरफिरे आशिक ने तलवार से उस पर हमला कर दिया था, जिसमें उसका एक हाथ काट दिया था।
इस हमले का वीडियो आया सामने
हमला इतना तेज था का बालिका का पंजा जमीन पर गिर गया था। इतने भर से मन नहीं भरा तो आरोपी ने उसके दूसरे हाथ पर हमला किया उसके बाद उसके सिर पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के लिए बाद भागते वक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया ओर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications