VIDEO: सपाईयों से पेरशान हुईं डिंपल भाभी, कहा- भैया से करूंगी शिकायत
डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल अपने पूरे चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए अपना पूरा दम झोंक दिया है। बात अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की करें तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा रैलियां कर रहे हैं।

वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट्स के प्रचार में लगी हुई हैं। सोमवार को डिंपल ने हन्डिया और इलाहाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखने, उनके साथ सेल्फी लेने और उनका वीडिओ बनाने की धुन में उन्हें खूब परेशान किया। अपने कार्यकर्ताओं के बीच डिंपल भाभी के रुप में लोकप्रिय डिंपल यादव ने पहले हन्डिया में और फिर इलाहाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर में जनसभा की। देखें VIDEO: अपने कुत्तों को कैसी-कैसी चीजें सीखा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी
दोनो ही जगह डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी। अंत में डिंपल यादव को यह भी कहना पड़ा कि कि वो उन लोगों के नाम भईया को बताएंगी। डिंपल ने भीड़ में हंगामा कर रहे कई लोगों से उनके नाम भी पूछे।












Click it and Unblock the Notifications