पीएम करते हैं भेदभाव, उनकी बातों में कब्रिस्तान, श्मशान, धर्म-जाति- डिंपल यादव

जौनपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, बोलीं तीन साल में विकास का एक भी काम नहीं किया।

जौनपुर। सपां सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जौनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीन साल से मन की बातें कर रहे हैं प्रधानमंत्रीजी लेकिन कब वह हमारी बहनों, माताओं की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर 400 रुपए की जगह 700 रुपए का हो गया, आपको पता चला क्या। डिंपल यादव ने कहा कि पीएम तीन साल से मन की बात कर रहे हैं लेकिन उनके मन की बात में भेदभाव, जाति धर्म, दिवाली, रमजान, श्मशान-कब्रिस्तान की बात है।

dimpal yadav

डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के काम की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के तमाम काम किए हैं, एक्सप्रेस वे बनाया, लखनऊ को मेट्रो दी, लेकिन भाजपा के पास विकास का एक भी मुद्दा नहीं है। उन्होंने लोगों से एक बार फिर से सपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि क्या आप एक बार फिर अपने भइया को जिताएंगे या नहीं। डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास के तमाम काम हुए हैं और अगर काम की रफ्तार को आगे बढ़ाए रखना है तो हमें एक बार फिर से सपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाना होगा।

आपको बता दें कि हाल में एक जनसभा के दौरान डिंपल यादव को अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ नोंकझोंक हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह भइया से आपकी शिकायत करेंगी, जिसके बाद तमाम दलों ने डिंपल यादव और सपा सरकार को आड़े हाथों लिया था, एक तरफ जहां भाजपा ने कहा कि अगर मुख्यंमंत्री की ही पत्नी सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश की महिलाओं का क्या हाल होगा। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर वह सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री की पत्नी को भय के माहौल से बाहर निकालेंगी।

इसे भी पढ़ें- डिंपल यादव की रैली में फिर बेकाबू हुई भीड़, जौनपुर रैली में सपाईयों का हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+