Dialysis units in up: यूपी के 8 ज़िलों में बढ़ेगी डायलसिस बेड की सुविधा, जानिए क्या है प्लानिंग
Dialysis units in up: उत्तर प्रदेश के आठ जिलों की डायलिसिस इकाइयों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक रोगियों को सेवाओं का लाभ मिल सके।

Dialysis units in up:उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यूपी के आठ जिलों में मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। अभी जिन जिलों में डायलिसिस के बेड बढ़ाए जाएंगे उन जिलों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए शासन स्तर पर यह फैसला लिया गया है। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी इसकी पुष्टि की है।
आठ जिलों में बढ़ेगी डायलिसिस की सुविधा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को एक प्रेस बयान में कहा, आठ जिलों की डायलिसिस इकाइयों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक रोगियों को सेवाओं का लाभ मिल सके। पाठक, जो उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, ने कहा, "आठ जिलों में डायलिसिस इकाइयों में बिस्तरों की संख्या 109 होगी। एक दिन में, प्रत्येक बिस्तर के सामने तीन से चार रोगी डायलिसिस सुविधा का लाभ उठाते हैं।"
पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रही ये सेवाएं
Recommended Video
यूपी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर डायलिसिस यूनिट संचालित की जा रही है। कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर, हाथरस, फिरोजाबाद, गाजीपुर, महराजगंज और लखीमपुर खीरी जिला अस्पतालों में 71 बिस्तरों पर मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है. मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इन जिलों में करीब 38 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। डायलिसिस यूनिट में कुल 109 बेड होंगे।'
महासचिव, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स डॉ अभिषेक शुक्ला ने कहा,
किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ता है या डायलिसिस के लिए एक जिले से दूसरे जिले में भागना पड़ता है तो उन्हें काफी परेशानी होती है। बेड बढ़ाने का मतलब है कि एक ही डायलिसिस यूनिट द्वारा अधिक रोगियों की सुविधा की जा सकती है
प्रदेश के आठ जिलों में इस समय डायलिसिस यूनिट में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि जरूरत के हिसाब से अन्य जिलों में भी बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications