जुआरियों को पकड़ने गई यूपी 100 की पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर तोड़ी गाड़ी
हरदोई। यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात इलाके के असगांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर गांव में पहुंचे यूपी हंड्रेड की पुलिस को जुआरियों और ग्रामीणों ने घेर लिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई,अभद्रता करते हुए माफी मंगवाकर गांव से छोड़ा गया। बाद में गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने प्रधान पति समेत 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पीआरबी पर तैनात सभी सिपाहियों का मेडिकल कराया गया।

यूपी 100 पीआरवी संख्या 2717 पर हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम राम कमांडर के रूप में तैनात है जबकि सिपाही संजय कुमार व चालक अखिलेश कुमार तैनात हैं।पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की कोतवाली देहात इलाके के असगांव में गांव में जुआ खेला जा रहा है।इस सूचना पर पीआरवी 2717 गांव में पहुंची। पुलिस कर्मियों ने बताया कि यूपी 100 की गाड़ी देख कर जुआ खेल रहे 15 से 20 लोग व अन्य ग्रामीण भी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और गाड़ी को घेर लिया।

गाड़ी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल का कहना है कि इन लोगों ने पुलिस के साथ उलझना शुरू कर दिया और गाली-गलौज अभद्रता करते हुए कहने लगे कि गांव में घुसने की तुम्हारी हिम्मत कैसे पड़ी? आरोप है कि उसके बाद इन लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। आरोप है कि यह लोग कह रहे थे कि उनकी सरकार है और खुद को मिलिटरी के जवान बताते हुए हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और माफी मांगने की बात कही।
ये भी पढ़ें- बीजेपी की शक्ति खींचने में जुटी कांग्रेस, एमपी में लगे राहुल गांंधी को 'शिवभक्त' बताने वाले पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications