शाहजहांपुर: शराबी पुलिसकर्मियों की गुंडई मामले DGP ने की कार्रवाई, 5 बर्खास्त

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे शराबी पुलिसकर्मियों की गुंडई के मामले मे डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिसकर्मियों का ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी पांच सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही दोनों के थानों के एसओ की जांच भी की जाएगी। आखिर दोनों मौके पर क्यों नहीं पहुचे? फिलहाल डीजीपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है।

DGP sacked five policemen in Uttar Pradesh

दरअसल मामला थाना कलान क्षेत्र का है। यहां दो सिपाही शराब पीने के बाद सरकारी गाड़ी से सिगरेट पीने गए थे। सिगरेट पीने के बाद दुकानदार के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शराबी पुलिसकर्मियों ने थाने मे तैनात अपने साथी पुलिसकर्मियों को बुला लिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुकानदार सुशील और उसकी पत्नी को जमकर लाठी-डंडे से पीटा।

DGP sacked five policemen in Uttar Pradesh

करीब पांच मिनट तक बीच रोड पर शराबी पुलिसकर्मियों का नंगा नाच चलता रहा। इस दौरान किसी ने पुलिस की गुंडई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला डीजीपी के संज्ञान में पहुचा तो पहले डीजीपी ने पांच सिपाहियों को निलंबित कर जांच शुरू करवाई। जांच आरोप सही पाए जाने पर डीजीपी ने पांचों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिसकर्मियों का ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। डीजीपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+