डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- अरविंद केजरीवाल की जमानत बेगुनाही का सबूत नहीं है
शराब घोटाले से जुड़े केस में जेल में 50 दिन तक बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर रिहा हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जमानत मिलने का ये मतलब नहीं होता है कि कोई व्यक्ति निर्दोष है। उन्होंने कहा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने पर बाहर आए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत की समय सीमा एक जून तक निर्धारित की है। सके बाद 2 जून को केजरीवाल को सिरेंडर कर फिर से जेल जाना होगा।
उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल जो कह रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है वो खुद जानते होंगे. कोर्ट ने उन्हें जमानत कई शर्तों के साथ दी है. उन्हें 2 जून को जेल जाने की तैयारी करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications