देवरिया शेल्टर होम कांड की जांच करेगी सीबीआई, गृह विभाग कर रहा है ये तैयारियां
देवरिया। देवरिया शेल्टर होम कांड में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की घोषण की थी। सीएम की घोषण के बाद शासन का गृह विभाग पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने की तैयारी में जुटा गया है। इसके लिए पत्र के साथ एक तय प्रोफार्मा पर भेजी जाने वाली सूचनाएं आधिकारिक रूप से एकत्र की जा रही हैं।

एसआईटी का गठन किया गया
मामले की जांच सीबीआई के हाथ में लेने तक मामले की जांच करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न होने देने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एडीजी क्राइम संजय सिंघल की अध्यक्षता में गठित इस एसआईटी में पीटीएस मेरठ में एसपी पूनम और ईओडब्ल्यू में एसपी भारती सिंह को शामिल किया गया है। इस टीम की सहायता एसटीएफ करेंगी।
मान्यता समाप्त होने के बाद कार्यरत होने की भी जांच
शासन की ओर से देवरिया के संबंधित नारी संरक्षण गृह की मान्यता समाप्त किए जाने के बावजूद उसके कार्यरत रहने के संबंध में पुलिस की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है। यह जांच एडीजी जोन गोरखपुर दाबा शेरपा को सौंपी गई है। वह देवरिया के स्थानीय थाने में 30 जुलाई को दर्ज कराई गई एफआईआर पर कार्रवाई न किए जाने के मामले की भी जांच करेंगे।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कांवड़ियों ने डायल 100 वाहन को तोड़ा, पुलिसकर्मियों को पीटा












Click it and Unblock the Notifications